पसीना, खून व लार से मापा जा सकेगा तनाव

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने एक नयी जांच विकसित की है, जो पसीना, खून, मूत्र या लार के जरिये सामान्य तनाव को आसानी से माप सकती है. तनाव को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसका असर हृदय रोग से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर पड़ता है. अमेरिका के सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों को उम्मीद […]
वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने एक नयी जांच विकसित की है, जो पसीना, खून, मूत्र या लार के जरिये सामान्य तनाव को आसानी से माप सकती है. तनाव को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसका असर हृदय रोग से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर पड़ता है.
अमेरिका के सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों को उम्मीद है कि नयी जांच के जरिये रोगी घर पर ही इस उपकरण का इस्तेमाल कर सकेंगे. विश्वविद्यालय के प्रोफेसेर एंड्रीयू स्टेकल ने कहा, ‘हालांकि यह आपको सभी सूचना नहीं देगा, लेकिन आपको बतायेगा कि क्या आपको किसी डॉक्टर की जरूरत है.’
दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो खून, पसीना, मूत्र या लार में मौजूद तनाव को हार्मोन की पराबैंगनी किरणों के जरिये मापेगा. हालांकि, अमेरिकन केमिकल सोसाइटी सेंसर जर्नल में इस उपकरण के बारे में बताया गया है कि यह लैबोरेट्री में होने वाली रक्त जांच की जगह नहीं लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




