ePaper

सूरत में इमारत में भीषण आग, 15 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Updated at : 24 May 2019 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
सूरत में इमारत में भीषण आग, 15 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर में एक व्यावसायिक परिसर में शुक्रवार शाम आग लगने की घटना सामने आई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के हवाले से 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है. शुरुआती ख़बरों के अनुसार मृतकों में अधिकतर इस इमारत में चलने वाले एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के हैं.

समाचार एजेंसी […]

विज्ञापन

गुजरात के सूरत शहर में एक व्यावसायिक परिसर में शुक्रवार शाम आग लगने की घटना सामने आई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के हवाले से 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है. शुरुआती ख़बरों के अनुसार मृतकों में अधिकतर इस इमारत में चलने वाले एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी सूरत पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा के हवाले से 15 मौतों की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

आशंका जताई जा रही है कि सूरत के सर्थना इलाक़े की इस इमारत में कई लोग फंसे हो सकते हैं.

पीटीआई के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की तीसरी और चौथी मंज़िल पर आग लगी है.

समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो में कुछ लोग तीसरी और चौथी मंज़िल से कूदते हुए नज़र आ रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर दमकल विभाग के 19 वाहन मौजूद हैं.

अचानल फैली आग

इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी विजय मंगुकिया पास के ही कपड़ा बाज़ार में कारोबारी हैं. बीबीसी गुजराती से फ़ोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि आग साढ़े चार बजे के आसपास लगी.

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने इमारत की छत से धुआं उठता देखा और फिर आग तुरंत फैल गई. उनके मुताबिक़ संभवत: छत थर्मोकोल की बनी हुई थी.

विजय का कहना है कि इमारत में ट्यूशन की क्लासेज़ चलती थीं और उन्होंने कुछ लड़कियों को तीसरी मंज़िल से दूसरी मंज़िल पर टिन की छत पर कूदते देखा.

उन्होंने कहा कि पहले चार दमकल कर्मी ही मौक़े पर पहुंचे थे मगर बाद में आग फैलने लगी तो औरों को बुलाया गया.

पीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके घटना पर शोक जताया है. मोदी ने कहा है कि उन्होंने गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन को प्रभावितों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है.

https://twitter.com/narendramodi/status/1131898691415969792

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी घटना पर शोक जताया है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि अधिकारियों को ज़रूरी क़दम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं.

https://twitter.com/vijayrupanibjp/status/1131905435001163778

समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक़ मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मरने वाले बच्चों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola