ePaper

श्रीलंका ईस्टर हमले के जिम्मेदार सभी लोग पकड़े गये या मार दिये गये: सुरक्षा बल

Updated at : 07 May 2019 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका ईस्टर हमले के जिम्मेदार सभी लोग पकड़े गये या मार दिये गये: सुरक्षा बल

कोलंबो : श्रीलंका के पुलिस और सैन्य प्रमुखों ने दावा किया है कि ईस्टर आत्मघाती बमकांड में शामिल सभी इस्लामिक चरमपंथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अथवा उनका अंत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि देश अब सुरक्षित है और सामान्य होने की ओर अग्रसर है. त्रिस्तरीय कमांडर्स और पुलिस प्रमुखों ने सोमवार […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के पुलिस और सैन्य प्रमुखों ने दावा किया है कि ईस्टर आत्मघाती बमकांड में शामिल सभी इस्लामिक चरमपंथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अथवा उनका अंत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि देश अब सुरक्षित है और सामान्य होने की ओर अग्रसर है.
त्रिस्तरीय कमांडर्स और पुलिस प्रमुखों ने सोमवार रात्रि आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 अप्रैल को हुये हमले के बाद से देश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाये गए हैं और इस बात के उपाय किए जा रहे हैं कि विशेष सुरक्षा योजना को लागू किया जाए. इस हमले में 257 लोगों की मौत हो गयी थी.

कार्यकारी पुलिस महानिरीक्षक चंदाना विक्रमसिंघे ने कहा कि उन सभी लोगों को पकड़ा जा चुका है अथवा उन्हें मार दिया गया है जिनका प्रत्यक्ष संबंध तीन गिरजाघरों एवं तीन आलीशान होटलों में हुये विस्फोट से था.

उन्होंने कहा कि इसमें प्रयुक्त सभी विस्फोटकों का संबंध संभवतया स्थानीय इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात से है. उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है पर पुलिस प्रवक्ता रूवान गुणाशेखर ने सोमवार को कहा था कि नौ महिलाओं समेत 73 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस प्रवक्ता ने यह भी कि कि आपराधिक जांच विभाग ने इस जमात से संबंधित 14 करोड़ डॉलर की नगदी एवं सात अरब की अन्य परिसंपत्तियां की पहचान की गई है. इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola