हम जाति-धर्म की दीवार गिराना चाहते हैं, जबकि महामिलावटी उसे ऊंचा करना चाहते हैं : नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन

बस्ती (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि हमारी सरकार आतंकियों को नहीं छोड़ेगी, आतंकी जहां भी होंगे उन्हें वहां घुसकर मारा जायेगा. उन्होंने कहा कि मैं जनता का हित चाहता हूं, उनका विकास करना चाहता हूं, उन्हें जाति-धर्म के आधार पर बांटना मेरा उद्देश्य नहीं है. लेकिन विपक्ष देश की जनता […]

विज्ञापन

बस्ती (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि हमारी सरकार आतंकियों को नहीं छोड़ेगी, आतंकी जहां भी होंगे उन्हें वहां घुसकर मारा जायेगा. उन्होंने कहा कि मैं जनता का हित चाहता हूं, उनका विकास करना चाहता हूं, उन्हें जाति-धर्म के आधार पर बांटना मेरा उद्देश्य नहीं है. लेकिन विपक्ष देश की जनता को बांटने पर तुली हैं. उन्हें जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है.

विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री के पद को लालच की निगाहों से देख रहा है. जो 10-20 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. जबकि हमारी कार्यसंस्कृति लक्ष्य तय करने और उसे पूरा करने की है.

पीएम मोदी ने कहा आपके अभूतपूर्व सहयोग के कारण मैं पांच साल देश की सेवा कर पाया और इसके लिए फिर मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं. साथ ही आने वाले पांच साल के लिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं.

न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे : नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola