ePaper

''सखी मतदान केंद्र'' पर महिला मतदाताओं को मिलेंगे सैनिटरी पैड्स

Updated at : 24 Apr 2019 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
''सखी मतदान केंद्र'' पर महिला मतदाताओं को मिलेंगे सैनिटरी पैड्स

मुंबई : चुनाव आयोग द्वारा पहली बार लिये एक अनूठे निर्णय के तहत 29 अप्रैल को उपनगरीय मुंबई में बने ‘सखी मतदान केंद्रों’ पर मतदान करने आने वाली प्रत्येक महिला को सैनेटरी पैडस दिये जाएंगे. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस ‘सद्भावना’ का उद्देश्य अधिक संख्या में महिलाओं को […]

विज्ञापन

मुंबई : चुनाव आयोग द्वारा पहली बार लिये एक अनूठे निर्णय के तहत 29 अप्रैल को उपनगरीय मुंबई में बने ‘सखी मतदान केंद्रों’ पर मतदान करने आने वाली प्रत्येक महिला को सैनेटरी पैडस दिये जाएंगे.

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस ‘सद्भावना’ का उद्देश्य अधिक संख्या में महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है.

उन्होंने कहा कि उपनगरीय मुंबई में कुर्ला, अंधेरी और बोरीवली इलाकों में फैले 26 विधानसभा इलाकों में मतदान के लिए विशिष्ट ‘सखी मतदान केंद्र’ बनाये गए हैं, जहां केवल महिलाएं ही मतदान करेंगी.

उन्होंने कहा, सद्भावना के तहत प्रत्येक महिला मतदाता को इन मतदान केंद्रों पर सैनिटरी नैपकिंस का बंडल दिया जायेगा. इसके अलावा इन केंद्रों पर सभी मतदाताओं के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया है.

इन केंद्रों को आकर्षक बनाने हेतु रंगोली और अन्य कला प्रारूपों का भी प्रयोग किया जायेगा. अपर मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 288 विधानसभा सीटों के करीब 300 मतदान केंद्रों का प्रबंध पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा किया जा रहा है.

इस राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाने हैं और तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब मुंबई सहित 17 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola