लोकसभा चुनाव 2019 : छत्‍तीसगढ़ में मतदान कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Updated:
विज्ञापन

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को मतदान ड्यूटी के दौरान सहायक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है. कांकेर जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कामता मतदान केंद्र में तैनात सहायक शिक्षक तुकालु राम नरेटी की आज दिल का दौरा पड़ने […]

विज्ञापन

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बृहस्पतिवार को मतदान ड्यूटी के दौरान सहायक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है. कांकेर जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कामता मतदान केंद्र में तैनात सहायक शिक्षक तुकालु राम नरेटी की आज दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शासकीय शिक्षक नरेटी की ड्यूटी आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी. आज सुबह छह बजे मतदान शुरू होने से पहले नरेटी ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े.

घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि नरेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके स्थान पर अन्य मतदान कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola