12 जून तक करें नाटा की दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन, इस बार दो बार टेस्ट

Published at :29 Mar 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
12 जून तक करें नाटा की दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन, इस बार दो बार टेस्ट

रांची : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर यानी नाटा 2019 की दूसरी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nata.in पर दिये गये गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. ज्ञात हो कि नाटा के पहले चरण की आवेदन की […]

विज्ञापन

रांची : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर यानी नाटा 2019 की दूसरी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nata.in पर दिये गये गाइडलाइन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. ज्ञात हो कि नाटा के पहले चरण की आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त हो चुकी है.

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की सूचना के अनुसार इस साल नाटा का आयोजन दो बार 14 अप्रैल और सात जुलाई को होगा. इस साल से नाटा के स्वरूप में भी बदलाव किया गया है. दो भागों में होने वाली परीक्षा का पहला भाग सब्जेक्टिव होता है. पिछले साल तक इस परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे का वक्त निर्धारित होता था लेकिन इस बार से इसके लिए एक घंटे का वक्त तय किया गया है, वहीं नाटा के दूसरे भाग में ऑफ लाइन ड्राइंग की परीक्षा होती है. इस साल से इसके लिए भी दो घंटे का वक्त दिया गया है. वैसे अभ्यर्थी नाटा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola