इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Updated:
विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी. सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र तटीय शहर टेरनेट के 150 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में जमीन से 37 किलोमीटर गहराई […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी. सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र तटीय शहर टेरनेट के 150 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में जमीन से 37 किलोमीटर गहराई में था.

विज्ञापन

टेरनेट निवासी बुडी नुरगियांतो ने कहा, ‘मैं टीवी देख रहा था. तभी भूकंप का झटका महसूस हुआ. यह काफी तेज था, लेकिन शीघ्र ही समाप्त हो गया, जिसकी वजह से लोग परेशान नहीं हुए.’ अधिकारी भूकंप के प्रभाव की जांच कर रहे हैं, लेकिन तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola