गिरफ्तारी के बाद अब खुलने लगा है भेद, नीरव मोदी के पास हैं तीन पासपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

लंदन : भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट हैं. लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला. लंदन पुलिस (स्काटलैंड यार्ड) ने भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से कारोबारी को गिरफ्तार किया है. […]

विज्ञापन

लंदन : भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पास तीन पासपोर्ट हैं. लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला. लंदन पुलिस (स्काटलैंड यार्ड) ने भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नीरव मोदी के वकीलों की टीम की अगुवाई कर रहे जार्ज हेपबर्न स्काट ने अदालत से जमानत के लिए आग्रह करते समय कई यात्रा दस्तावेज होने की बात कही. जमानत अर्जी को जिला न्यायाधीश मारी मैलोन ने खारिज कर दिया. भारतीय एजेंसियों ने 48 वर्षीय हीरा कारोबारी का पासपोर्ट को रद्द कर दिया था. उसके पास जो पासपोर्ट हैं, उसमें एक अब मेट्रोपोलिटन पुलिस के पास है. दूसरा, पासपोर्ट ब्रिटेन के गृह विभाग के पास पड़ा है. इसकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है. तीसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के ड्राइविंग एंड व्हीकल लाइसेंसिंग आथोरिटी के पास है.

अदालत को यह भी बताया गया कि नीरव मोदी के पास पासपोर्ट के अलावा कई निवास कार्ड भी हैं. इनमें से कुछ की मियाद समाप्त हो गयी है. उसके पास जिन देशों के निवासी (रेसिडेंसी) कार्ड हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर तथा हांगकांग के हैं. यह अभी साफ नहीं है कि करीब 2 अरब डॉलर के मनी लांड्रिंग आरोप का सामना कर रहे हीरा कारोबारी के पास कैसे इतने पासपोर्ट आए?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola