उत्तरी मोजाम्बिक में संदिग्ध जेहादियों ने 13 लोगों की हत्या की

Updated:
विज्ञापन
उत्तरी मोजाम्बिक में संदिग्ध जेहादियों ने 13 लोगों की हत्या की

मापुतो : मोजाम्बिक के अशांत उत्तरी काबो डेलगाडो प्रांत में ताजा हमलों में कम से कम 13 नागरिकों के मरने की खबर है. स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि यहां इस्लामिक कट्टरपंथियों ने सुदूरवर्ती समुदाय के ग्रामीणों को एक साल तक आतंकित कर रखा था. सूत्रों ने कहा कि गुरुवार […]

विज्ञापन

मापुतो : मोजाम्बिक के अशांत उत्तरी काबो डेलगाडो प्रांत में ताजा हमलों में कम से कम 13 नागरिकों के मरने की खबर है. स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि यहां इस्लामिक कट्टरपंथियों ने सुदूरवर्ती समुदाय के ग्रामीणों को एक साल तक आतंकित कर रखा था.

सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को मोसिम्बोआ डा प्रायिआ जिले के उलो गांव में शाम को हुए हमले में 120 से ज्यादा घरों को नष्ट भी कर दिया गया. एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘तड़के (शुक्रवार को) दो और हमले किये गये. इनमें एक हमला नाबाजो और दूसरा माकुलो गांव में किया गया जिसमें कुल 13 ग्रामीणों की मौत हुई.’

कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों ने पिछले साल मुस्लिम बहुल काबो डेलगाडो प्रांत में कई जानलेवा हमलों को अंजाम दिया जिससे इलाके में अशांति बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola