जिम्बाब्वे में चक्रवात से 24 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Updated:
विज्ञापन

हरारे : पूर्वी जिम्बाब्वे में शुक्रवार को आये चक्रवात ‘इडाई’ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों लोग लापता हैं. जिम्बाब्वे सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है. जिम्बाब्वे का पड़ोसी देश मोजाम्बिक भी प्रभावित हुआ है. जिम्बाब्वे के सूचना मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अब तक 24 […]

विज्ञापन

हरारे : पूर्वी जिम्बाब्वे में शुक्रवार को आये चक्रवात ‘इडाई’ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों लोग लापता हैं. जिम्बाब्वे सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी है. जिम्बाब्वे का पड़ोसी देश मोजाम्बिक भी प्रभावित हुआ है. जिम्बाब्वे के सूचना मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

विज्ञापन

मृतकों में ज्यादातर लोग चिमनीमानी पूर्व के रहने वाले थे. इसमें कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. तूफान के दौरान मोजाम्बिक सीमा से लगे मनिकालैंड प्रांत में कई घर क्षतिग्रस्त हो गये तथा कई पुल बह गये.

चिमनीमानी जिले से सांसद जोशुआ साको ने बताया, ‘हमें अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 100 लोग लापता है��� तथा उनमें से कुछ लोगों के मरने की आशंका है.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola