USA : स्कूल बस और एसयूवी की टक्कर में एक बच्ची सहित तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन

बॉलेग्स (अमेरिका) : ओक्लाहोमा राजमार्ग के गश्ती दल ने बताया कि एक स्कूल बस और एसयूवी की टक्कर में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी थी. गश्ती दल की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम सवा सात बजे बॉलेग्स के पास यूएस377 पर […]

विज्ञापन

बॉलेग्स (अमेरिका) : ओक्लाहोमा राजमार्ग के गश्ती दल ने बताया कि एक स्कूल बस और एसयूवी की टक्कर में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी थी.

विज्ञापन

गश्ती दल की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम सवा सात बजे बॉलेग्स के पास यूएस377 पर हुआ. हादसे में स्कूल बस में सवार एक बच्ची और एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

कोंवा स्कूल जिले की वेबसाइट के मुताबिक, बच्ची छह जूनियर हाई सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों सहित खेल खत्म कर लौट रही थी. पांच अन्य बच्चियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. किसी के भी नाम और उम्र संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola