ePaper

United Nation सुरक्षा परिषद ने ओसामा-बिन-लादेन के बेटे हमजा का नाम प्रतिबंधित सूची में डाला

Updated at : 02 Mar 2019 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
United Nation सुरक्षा परिषद ने ओसामा-बिन-लादेन के बेटे हमजा का नाम प्रतिबंधित सूची में डाला

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी हमले में मारे गये अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया है. हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना ऐमन अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. इस सूची में […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी हमले में मारे गये अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया है. हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना ऐमन अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. इस सूची में शामिल किये जाने के बाद अब हमजा पर यात्रा प्रतिबंध लग जायेगा, उसकी संपत्तियां जब्त हो जायेंगी और हथियारों की खरीद फरोख्त पर रोक लग जायेगी.

इसे भी देखें : अमेरिका ने ओसामा के बेटे का पता लगाने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएस एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने गुरुवार को 29 वर्षीय हमजा का नाम प्रतिबंध सूची में डाल दिया. इसी दिन, अमेरिका ने हमजा के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की. सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को घोषणा की कि उसने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी है.

इसे भी देखें : सऊदी अरब ने ओसामा के बेटे हमजा की नागरिकता रद्द की

पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अल-जवाहिरी ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में जन्मा हमजा अलकायदा का एक आधिकारिक सदस्य है. परिषद ने कहा कि हमजा ने अलकायदा के सदस्यों का आतंकवादी हमले करने का आह्वान किया है. उसे अल-जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है.

प्रतिबंध समिति द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद सभी देशों को संबंधित व्यक्ति या संगठनों का कोष या अन्य वित्तीय संपत्तियां और आर्थिक संसाधन अविलंब जब्त करने होते हैं. यात्रा प्रतिबंध के तहत सभी देशों को संबंधित व्यक्ति को अपने यहां आने से प्रतिबंधित करना होता है. हथियार प्रतिबंध के तहत सभी देशों को संबंधित व्यक्ति या संगठन को हथियारों की किसी भी तरह की आपूर्ति पर रोक लगानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola