हनोई में ट्रंप-किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता शुरू

Updated at : 27 Feb 2019 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
हनोई में ट्रंप-किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता शुरू

हनोई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के हाथ मिलाने के साथ वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार को दूसरी शिखर वार्ता की शुरुआत हुई. ट्रंप ने उम्मीद जतायी है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर किम के साथ उनकी वार्ता बहुत सफल रहेगी. दोनों के […]

विज्ञापन

हनोई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के हाथ मिलाने के साथ वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार को दूसरी शिखर वार्ता की शुरुआत हुई. ट्रंप ने उम्मीद जतायी है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर किम के साथ उनकी वार्ता बहुत सफल रहेगी. दोनों के बीच पिछले साल जून में सिंगापुर में पहली ऐतिहासिक बैठक हुई थी. वार्ता बृहस्पतिवार को भी होगी.

इस बीच, चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच होनेवाली वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाये रखने के लिहाज से अहम कदम साबित हो सकती है. चीन उत्तर कोरिया का एकमात्र सहयोगी है और किम ने हनोई जाने के रास्ते करीब दो दिन तक ट्रेन से चीन का सफर किया. उत्तर कोरियाई नेता ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जनवरी में चौथी बार मुलाकात की जो यह दिखाता है कि इस कूटनीतिक उठा-पटक में चीन की भूमिका महत्त्वपूर्ण है.

विदेश मंत्री वांग यी ने पश्चिमी चीनी शहर वुझेन में अपने रूसी एवं भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत के बाद कहा, इस हनोई बैठक में, हम न सिर्फ कड़ी मेहनत से इस स्थिति तक पहुंचने के जोश को बढ़ा सकते हैं, बल्कि हम प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने और शांति प्रक्रिया स्थापित करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम भी उठा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola