महाराष्ट्र एसइटी 2019 के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन

Updated at : 19 Feb 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र एसइटी 2019 के लिए शुरू हुआ  ऑनलाइन आवेदन

सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसईटी) 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. एसइटी का आयोजन असिस्टेंट प्रफेसरों के पद पर भर्ती के लिए किया जाएगा. जो पात्र कैंडिडेट्स महाराष्ट्र (एमएच) सेट 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उनको महाराष्ट्र एसइटी की ऑफिशियल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर आवेदन […]

विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसईटी) 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. एसइटी का आयोजन असिस्टेंट प्रफेसरों के पद पर भर्ती के लिए किया जाएगा. जो पात्र कैंडिडेट्स महाराष्ट्र (एमएच) सेट 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उनको महाराष्ट्र एसइटी की ऑफिशियल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2019 है. महाराष्ट्र एसइटी 2019 का आयोजन 23 जून, 2019 को किया जाएगा. महाराष्ट्र एसइटी 2019 का एडमिट कार्ड 13 जून, 2019 को उपलब्ध होगा.
पात्रता
अभ्यर्थी के पास एसइटी के किसी विषय में यूजीसी द्वारा मान्यताप्राप्त मास्टर डिग्री हो.
महाराष्ट्र एसइटी 2019 का आवेदन ऐसे करें
1. महाराष्ट्र एसइटी की ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in
2. होम पेज पर जाकर Apply now पर क्लिक करें
3. अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड करें
4. लॉगिन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर इन्फर्मेशन बुलेटिन डिस्पले होगी, उसी ध्यान से पढ़ें
5. निर्देश के मुताबिक सूचना भरे. आपको ऑनलाइन आवेदन भरते समय 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट का नंबर डालना होगा.
6. उसके बाद स्कैन किये हुए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दें
7. फिर ऑनलाइन पेमेंट कर दें
8. भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola