ePaper

China : नौका दुर्घटना में एक की मौत, 10 लापता

Updated at : 03 Jan 2019 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
China : नौका दुर्घटना में एक की मौत, 10 लापता

बीजिंग : चीन के झिजिआंग प्रांत के एक तट पर ताइवान की एक कार्गो नौका डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 10 लोग लापता हैं. प्रांतीय समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बताया कि कार्गो नौका में 15 लोग सवार थे और यह बुधवार को सुबह 4:30 बजे प्रांत के ताइझोऊ शहर […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के झिजिआंग प्रांत के एक तट पर ताइवान की एक कार्गो नौका डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 10 लोग लापता हैं. प्रांतीय समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बताया कि कार्गो नौका में 15 लोग सवार थे और यह बुधवार को सुबह 4:30 बजे प्रांत के ताइझोऊ शहर के युहुआन तट से 90 समुद्री मील के करीब डूब गयी.

समाचार समिति शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अब तक पांच लोगों को बचा लिया गया है. गौरतलब है कि 80 मीटर लंबी नौका ‘लंदन’ काओसिउंग शहर से रवाना हुई थी.

इसमें चालक दल के कुल 15 लोग सवार थे. इसमें म्यामां से 14 और ताइवान का एक सदस्य था. स्थानीय आपदा मोचन केंद्र ने लापता लोगों की तलाश में नौकाएं भेजी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola