Hong Kong में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 32 घायल

Updated:
विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग हवाई अड्डे की ओर जा रही एक बस की एक टैक्सी से टक्कर हो गयी. दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी और 32 घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया की शुक्रवार को यह दुर्घटना सिंग यी द्वीप पर हुई. स्थानीय मीडिया ने इस दुर्घटना की […]

विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग हवाई अड्डे की ओर जा रही एक बस की एक टैक्सी से टक्कर हो गयी. दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी और 32 घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया की शुक्रवार को यह दुर्घटना सिंग यी द्वीप पर हुई. स्थानीय मीडिया ने इस दुर्घटना की तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें टैक्सी का पिछला हिस्सा बिल्कुल क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है. वहीं, कोच का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है.

पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल में हुई.

स्थानीय मीडिया ने बस को ‘पर्यटक बस’ बताया, लेकिन ऐसी खबर है कि इसमें हवाई अड्डे में काम करने वाले लोग सवार थे.

टेलीविजन फुटेज में घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले सड़क पर उनका उपचार करते दिखाया जा रहा है. उन्हें चार अस्पतालों में भेजा गया है.

वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है. बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस तेजी से जा रही थी और उसने सड़क पर खड़ी एक टैक्सी में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola