फिजी में समुद्र के भीतर तीव्र भूकंप

Updated:
विज्ञापन

सुवा : फिजी के समुद्री इलाके में सोमवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, भूकंप काफी गहराई में आने के कारण तीव्रता अधिक होने के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ है. राजधानी सुवा से करीब 283 किलोमीटर पूर्व में भूकंप का केंद्र 534 किलोमीटर की गहराई में था. सुवा […]

विज्ञापन

सुवा : फिजी के समुद्री इलाके में सोमवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, भूकंप काफी गहराई में आने के कारण तीव्रता अधिक होने के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ है.

विज्ञापन

राजधानी सुवा से करीब 283 किलोमीटर पूर्व में भूकंप का केंद्र 534 किलोमीटर की गहराई में था. सुवा के निवासियों का कहना है कि उन्हें झटका महसूस नहीं हुआ.

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:25बजेआये इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. इस इलाके में अक्सर समुद्र के भीतर भूकंप आते रहते हैं. दो महीने पहले ही 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola