USA योग स्टूडियो में बंदूकधारी समेत तीन मरे

Updated:
विज्ञापन

फ्लोरिडा: फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत होगयी और पांच अन्य घायल हो गये. बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली. तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने […]

विज्ञापन

फ्लोरिडा: फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत होगयी और पांच अन्य घायल हो गये. बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली.

विज्ञापन

तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी. डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली.

फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं.

शहर के कमिश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं. उन्होंने फेसबुक पर कहा, ‘मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे, लेकिन यह सबसे बुरा है. कृपया प्रार्थना करें.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola