ePaper

जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में गिर गया Lion Air का विमान, भारतीय पायलट की हो गयी मौत

Updated at : 29 Oct 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में गिर गया Lion Air का विमान, भारतीय पायलट की हो गयी मौत

जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 188 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर के यात्री विमान को भारतीय पायलट उड़ा रहे थे. सोमवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इंडोनेशियाई विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भाव्य सुनेजा थे. यह जानकारी एयरलाइन ने दी. […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 188 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर के यात्री विमान को भारतीय पायलट उड़ा रहे थे. सोमवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इंडोनेशियाई विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भाव्य सुनेजा थे. यह जानकारी एयरलाइन ने दी. जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय पायलट भाव्य सुनेजा के मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

पांगकलपिनांग के लिए उड़ान भर रहा विमान JT610 केरावांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने 13 मिनट पहले ही जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान में 178 वयस्क यात्री, एक बच्चा और दो नवजात थे.

विमान के कैप्टन सुनेजा और सह-पायलट हरविनो थे. इसमें चालक दल के छह सदस्य थे, जिनमें तीन प्रशिक्षु थे. एक टेक्नीशियन भी विमान में सवार था. बयान के अनुसार, 31 वर्षीय सुनेजा को 6000 उड़ान घंटों का अनुभव था. वहीं सह-पायलट को 5000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव था.

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने हादसे का शिकार हुए विमान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं, जिनमें बुरी तरह टूट चुका एक स्मार्टफोन, किताबें, बैग, विमान के कुछ हिस्से दिख रहे हैं.

दुर्घटना की जगह तक पहुंचे खोजी एवं बचाव पोतों ने यह सामान इकट्ठा किये हैं. प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 181 यात्री सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी थे.

इसके अलावा, चालक दल के सात सदस्य भी विमान में सवार थे. इंडोनेशियाई टीवी चैनल विमान से ईंधन के निकल कर समुद्र में फैलने और विमान के मलबे की तस्वीरें दिखा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola