महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और थीसिस की होगी नीलामी

Updated at : 22 Oct 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और थीसिस की होगी नीलामी

लंदन: जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के कुछ शोधपत्रों और व्हीलचेयर समेत उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी में भौतिकशास्त्री के रूप में उनकी लोकप्रियता नजर आयेगी. नीलामी घर क्रिस्टी ने सोमवार को हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की, जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी डॉक्टरल थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक […]

विज्ञापन

लंदन: जाने-माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के कुछ शोधपत्रों और व्हीलचेयर समेत उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं की नीलामी में भौतिकशास्त्री के रूप में उनकी लोकप्रियता नजर आयेगी. नीलामी घर क्रिस्टी ने सोमवार को हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की, जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी डॉक्टरल थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक शोधपत्र आदि शामिल हैं.

इन शोधपत्रों में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ वार्महोल्स’ और ‘फंडामेंटल ब्रेकडाउन ऑफ फिजिक्स इन ग्रेविटेशनल कॉलेप्स’ शामिल हैं. क्रिस्टी में पुस्तकों और पांडुलिपि विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि ये शोधपत्र हॉकिंग की सोच के विकासक्रम को, उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाते हैं.

हॉकिंग एक कॉस्मोलॉजिस्ट के रूप में प्रसिद्ध रहे और अंतरिक्ष में ब्लैक होल पर उनके अनुसंधान हमेशा खबरों में रहे.

महज 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरोन बीमारी का पता लगने के बाद उनकी जिंदगी कुछ ही साल बचे होने की आशंका व्यक्त की गयी थी. उसके बाद भी वह सालों तक व्हीलचेयर पर रहते हुए भौतिकी के क्षेत्र में अपना अनुसंधान करते रहे. 76 साल की उम्र में मार्च, 2018 में उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola