शोध : गर्भवती महिलाएं घर बैठे नाप सकेंगी अजन्मे बच्चे की दिल की धड़कन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लंदन: अब महिलाएं गर्भ में पल रहे अपने बच्चेके दिल की धड़कन घर बैठे ही नाप सकेंगी. वैज्ञानिकों ने ऐसा सेंसर बनाया है, जिससे गर्भवती महिलाएं घर में ही बच्चेके दिल की धड़कनों का पता लगा सकती हैं. ब्रिटेन में ससेक्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस सेंसर को ईजाद किया है. इससे गर्भावस्था के दौरान […]

विज्ञापन

लंदन: अब महिलाएं गर्भ में पल रहे अपने बच्चेके दिल की धड़कन घर बैठे ही नाप सकेंगी. वैज्ञानिकों ने ऐसा सेंसर बनाया है, जिससे गर्भवती महिलाएं घर में ही बच्चेके दिल की धड़कनों का पता लगा सकती हैं.

विज्ञापन

ब्रिटेन में ससेक्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस सेंसर को ईजाद किया है. इससे गर्भावस्था के दौरान जन्मजात विकारों का पता लगाया जा सकता है या किन्हीं जटिलताओं के कारण समयपूर्व प्रसव की आशंका के चलते तुरंत इलाज की जरूरत का पता लगाया जा सकता है.

यह तकनीक उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, जो गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, प्रीक्लैम्प्सिया और खून में शर्करा की अधिक मात्रा से पीड़ित होती हैं.

इस तरह की परेशानियों से गुजर रही गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर नियमित तौर पर चिकित्सीय निगरानी की जरूरत होती है.

विश्वविद्यालय में व्याख्याता एलिजाबेथ रेंडन मोराल्स ने कहा, ‘अभी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे की धड़कन की जांच कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ता है. लेकिन इस नयी तकनीक से वे घर बैठे ही धड़कन नाप सकेंगी, जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola