चीन-हांगकांग के बीच 24 अक्टूबर को शुरू होगा दुनिया का सबसे लंबे समुद्री पुल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीजिंग : विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल हांगकांग-जुहाई-मकाओ को 24 अक्टूबर को सड़क यातायात के लिए खोल दिया जायेगा. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा […]

विज्ञापन

बीजिंग : विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल हांगकांग-जुहाई-मकाओ को 24 अक्टूबर को सड़क यातायात के लिए खोल दिया जायेगा. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : कैसा है समंदर में बना 55 किमी लंबा दुनिया का सबसे बड़ा पुल, देखें तसवीरें

कई अरब डॉलर की इस परियोजना पर दिसंबर, 2009 में काम शुरू हुआ था. इसकी तैयारी में छह साल लग गये और 31 दिसंबर, 2017 को इसका काम पूरा हुआ. इससे हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधा घंटा रह जायेगा. इसके अलावा, यह पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा. हांगकांग-जुहाई-मकाओ पुल से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पुल को सड़क यातायात के लिए 24 अक्टूबर को खोला जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola