अफगानिस्तान में बिना फटे मोर्टार के साथ खेल रहे आठ बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मजार-ए- शरीफ : अफगानिस्तान में एक मोर्टार से हुए विस्फोट में चार भाई-बहनों सहित आठ बच्चों की मौत हो गयी. बच्चे बिना फटे मोर्टार के साथ खेल रहे थे और उसमें विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ. शनिवार को हताहत बच्चों के परिजनों ने यह जानकारी दी. हालांकि, शुक्रवार को हुए विस्फोट में छह अन्य […]

विज्ञापन

मजार-ए- शरीफ : अफगानिस्तान में एक मोर्टार से हुए विस्फोट में चार भाई-बहनों सहित आठ बच्चों की मौत हो गयी. बच्चे बिना फटे मोर्टार के साथ खेल रहे थे और उसमें विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ. शनिवार को हताहत बच्चों के परिजनों ने यह जानकारी दी. हालांकि, शुक्रवार को हुए विस्फोट में छह अन्य बच्चे घायल भी हुए हैं. उन्हें उत्तर-पश्चिमी प्रांत फरयाब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है. सभी बच्चों की उम्र पांच साल से 12 साल के बीच है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान में विस्फोट में छह लोगों की मौत

मारे गये चार बच्चों के चाचा शुक्रुल्ला ने कहा कि उन्हें एक मोर्टार मिला और वे इसे अपने घर के पास ले आये. इन चारों बच्चों के एक चचेरे भाई मोहम्मद आलम ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह क्या है और जब वे इसे खोलने की कोशिश कर रहे थे, तो अचानक विस्फोट हो गया. आलम ने कहा कि मैं दौड़कर घटनास्थल पर गया और देखा कि बच्चे खून से लथपथ पड़े थे. अधिकारियों ने विस्फोट के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया, जिसने पिछले सप्ताह कोह-ए-सैयद गांव पर कब्जा कर लिया था, जहां बच्चे रहते थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola