एशियन गेम्स 2018: मंजीत ने लगाई 800 मीटर की स्वर्णिम रेस

Updated at : 29 Aug 2018 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2018: मंजीत ने लगाई 800 मीटर की स्वर्णिम रेस

जकार्ता एशियाई खेलों में भारत के मंजीत सिंह ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. भारत के ही जिनसन जॉनसन दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकंड का समय निकाल, जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकंड का समय लिया.

800 मीटर की हीट में जॉनसन एक […]

विज्ञापन

जकार्ता एशियाई खेलों में भारत के मंजीत सिंह ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. भारत के ही जिनसन जॉनसन दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकंड का समय निकाल, जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकंड का समय लिया.

800 मीटर की हीट में जॉनसन एक मिनट 47.39 सेकंड के साथ मंजीत से आगे रहे थे. जॉनसन ने इसी साल जून में श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था.

हरियाणा के जींद निवासी मंजीत और जॉनसन की रेस तकरीबन फोटो फिनिश रही.

हालाँकि ये पहला मौका नहीं था जब मंजीत ने केरल के जॉनसन को पछाड़ा है. मंजीत इससे पहले भी 2013 में पुणे में जॉनसन को शिकस्त दे चुके हैं.

क़तर के अबू बकर अब्दुल्लाह ने स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया.

एशियाई खेलों में ये तीसरा मौका है जब भारत ने 800 मीटर स्पर्धा में दो मेडल जीते हैं. 1951 में रंजीत सिंह ने गोल्ड और कुलवंत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता था.

16 साल के सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर साधा निशाना

इतिहास रचने से चूकीं सिंधु, रजत पर थमा रथ

शूटिंग में सोना जीतनेवाली पहली खिलाड़ी बनीं राही

कांस्य पदक

1962 के एशियाई खेलों में भी 800 मीटर स्पर्धा में भारत के दलजीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि कांस्य पदक अमृत पाल के हिस्से आया था.

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंजीत को बधाई दी है और कहा है कि वह चौथे नंबर पर थे और आखिरी के 50 मीटर में फर्राटा भरते हुए उन्होंने सोना जीत लिया.

https://twitter.com/Ra_THORe/status/1034425945074151425

4 गुणा 400 मिक्स्ड रिले

मोहम्मद अनस, एमआर पूवम्मा, हिमा दास और अरोकिया राजीव ने चार गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया. इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल बहरीन के नाम रहा.

भारत अभी तक जकार्ता एशियाई खेलों में 9 स्वर्ण, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या 50 पहुँच गई है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं भारत की नई ‘उड़न परी’ हिमा दास

बजरंग पुनिया ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

विनेश फोगाट ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola