ePaper

इटली में दो दुर्घटनाओं में 16 विदेशी मजदूरों की मौत

Updated at : 07 Aug 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
इटली में दो दुर्घटनाओं में 16 विदेशी मजदूरों की मौत

रोम : दक्षिणी इटली में 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में खेतों में काम करने वाले 16 विदेशी मजदूर मारे गये. इस घटना ने सरकार को फसल की कटाई के मौसम में टमाटर तोड़ने वालों की दुर्दशा पर ध्यान देने को मजबूर कर दिया है. इतालवी दमकल सेवा ने बताया कि पुगलिया क्षेत्र […]

विज्ञापन

रोम : दक्षिणी इटली में 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में खेतों में काम करने वाले 16 विदेशी मजदूर मारे गये. इस घटना ने सरकार को फसल की कटाई के मौसम में टमाटर तोड़ने वालों की दुर्दशा पर ध्यान देने को मजबूर कर दिया है. इतालवी दमकल सेवा ने बताया कि पुगलिया क्षेत्र में फोग्गिया शहर के समीप हुई दोनों दुर्घटनाओं में 12 लोग मारे गये.

सभी गैर यूरोपीय संघ के नागरिक हैं. इतालवी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, मजदूरों को उनके शिविरों में वापस ले जाया जा रहा था तभी उनकी वैन की टमाटर ले जा रहे एक ट्रक से टक्कर हो गयी. हर गर्मियों में यूरोप और अफ्रीका से हजारों मजदूर चिलचिलाती धूप में टमाटर तोड़ने का काम करने आते हैं.
प्रधानमंत्री गुइसेप्पे कोंते ने कहा कि वह मंगलवार को फोग्गिया जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola