कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है ब्रितानी गुफा विशेषज्ञ

Updated:
विज्ञापन

बैंकॉक : थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 बच्चों को निकालने में मदद करने वाले ब्रितानी गुफा विशेषज्ञ वरनॉन अन्सवर्थ ने आज कहा कि वह एलन मस्क के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. टेस्ला के सीईओ मस्क ने बिना कोई तर्क या स्पष्टीकरण दिये अपने एक ट्वीट में अन्सवर्थ […]

विज्ञापन

बैंकॉक : थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 बच्चों को निकालने में मदद करने वाले ब्रितानी गुफा विशेषज्ञ वरनॉन अन्सवर्थ ने आज कहा कि वह एलन मस्क के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. टेस्ला के सीईओ मस्क ने बिना कोई तर्क या स्पष्टीकरण दिये अपने एक ट्वीट में अन्सवर्थ की निंदा की. ट्वीट में उन्होंने अन्सवर्थ के लिये ‘ पीडो ‘ शब्द का इस्तेमाल है.

विज्ञापन
दरअसल, अन्सवर्थ ने थाम लुआंग गुफा से फुटबॉलरों को बाहर निकालने के लिये लघु पनडुब्बी की उनकी पेशकश को ठुकरा दिया था और इसे ‘‘ पीआर स्टंट ” करार दिया था. गुफा में बाढ़ का पानी भर जाने के बावजूद गोताखोरों के अंतरराष्ट्रीय दल ने पिछले सप्ताह ‘‘ वाइल्ड बोर ” टीम को गुफा के संकरे मार्ग से सुरक्षित निकाल लिया था.
अन्सवर्थ ने बचावकर्मियों को गुफा का मानचित्र उपलब्ध कराया और उन्हें गुफा के अंदर की संभावित परिस्थितियों से अवगत कराया. उन्होंने कहा मस्क के इस उपकरण की ‘‘ अब कोई उपयोगिता नहीं है ” . मस्क ने इसके जवाब में अन्सवर्थ को निशाना बना कर कल कई ट्वीट किये. ट्वीट में उन्होंने उनका नाम नहीं लिया , लेकिन उनके लिये ‘‘ पीडो ” शब्द का इस्तेमाल किया. ‘‘ पीडो ” पीडोफाइल का संक्षेप है जिसका अर्थ बच्चों के प्रति काम भावना रखने वाला होता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola