Happy New Year 2025: किरीटीमाटी और न्यूजीलैंड में साल 2025 शानदार स्वागत, जश्न में डूबा देश
Published by : Pritish sahay Updated At : 31 Dec 2024 9:12 PM
Happy New Year 2025: किरीटीमाटी और न्यूजीलैंड में साल 2025 शानदार स्वागत, जश्न में डूबा देश
Happy New Year 2025: किरीटीमाटी द्वीप पर सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ. इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year 2025 का स्वागत किया गया. ऑकलैंड के प्रसिद्ध क्लॉक टावर रोशनी से जगमगाता नजर आया. पूरी दुनिया में टाइम जोन अलग-अलग होने के कारण नए साल के सेलिब्रेशन का समय भी अलग अलग हो जाता है.
Happy New Year 2025: अलग- अलग टाइम जोन होने के कारण दुनिया के कई देशों में नए साल का आगाज हो गया है. इसी कड़ी में किरीटीमाटी द्वीप पर सबसे पहले नए साल का स्वागत किया गया. भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3.30 बजे ही यहां 2025 का आगाज हो गया था. यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है. यानी जब भारत में 3 बजकर 30 मिनट हुए होंगे तो किरीटीमाटी में रात के 12 बज रहे थे. वहीं नए साल का सेलिब्रेशन न्यूजीलैंड में भी धूमधाम से हुआ. देश के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year 2025 का शानदार स्वागत किया गया. ऑकलैंड के प्रसिद्ध क्लॉक टावर नए साल के स्वागत के मौके पर रोशनी से जगमगाता नजर आया. साथ ही रंगीन आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










