टूट रही है नक्सलियों की कमर, लाखों की लेवी वसूल कर चुके दो लोगों की गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

लातेहार जिला के महुआडांड़ से भाकपा माओवादी संगठन के लिए लेवी के एक लाख 70 हजार रुपये नक्सलियों को देने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लातेहार जिला के महुआडांड़ से भाकपा माओवादी संगठन के लिए लेवी के एक लाख 70 हजार रुपये नक्सलियों को देने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मेें अमानत अंसारी, पिता गरीबा अंसारी ग्राम पुनदाग, थाना समारी जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ एवं रमुज अंसारी पिता कुदुश मिंया नावडीह थाना छिपादोहर लातेहार को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

कैसे हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि ये दोनों ग्राम बोहटा से भाकपा माओवादी संगठन के लिए लेवी का पैसा लेकर बाईक से महुआडांड होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था. सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए एसपी लातेहार के आदेशानुसार महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव द्वारा टीम गठित कर छापामारी अभियान के तहत महुआडांड़ बिरसा चौक स्थित आईआरबी पुलिस कैप के सामने दोपहर को बैरियर लगाकर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

काले बैग में एक लाख 70 हजार

वाहन चेकिंग के दौरान महुआडांड की ओर आ रहे ये दोनों आरोपी पुलिस को देख कर बाइक मोड़कर भागने लगा. इनको भागते देख पुलिस के जवानों ने बाईक सवार दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया. पकड़े जाने पर इनके पास से एक काला बैग में एक लाख 70 हजार नगद सहित तीन स्मार्ट फोन और एक बाइक भी बरामद किया गया. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष यादव, एसआई रतन टुडु, रोशन कुमार, मिथिलेश, सुनील गिद्ध और जीत वाहन शामिल थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola