झारखंड में फेल हो रही है शराब बिक्री की व्यवस्था, नहीं मिल रहे सारे ब्रांड, डिजिटल पेमेंट भी ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ज्यादा मात्रा में शराब की खरीद करनेवाले बार और क्लबों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी बंद कर दी गयी है. मनपसंद ब्रांड भी नहीं मिल रहे हैं. उपलब्ध ब्रांडों में भी राशनिंग कर चुनिंदा ब्रांडों की सप्लाई बार और क्लबों को दी जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड में शराब की खरीद-बिक्री की सरकारी व्यवस्था विफल हो गयी है. शराब की खरीद-बिक्री का काम ऑनलाइन मोड से मैनुअल पर चला गया है.

ज्यादा मात्रा में शराब की खरीद करनेवाले बार और क्लबों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी बंद कर दी गयी है. मनपसंद ब्रांड भी नहीं मिल रहे हैं. उपलब्ध ब्रांडों में भी राशनिंग कर चुनिंदा ब्रांडों की सप्लाई बार और क्लबों को दी जा रही है.

बार और क्लबों को शराब की होलसेल खरीद पर मिलने वाली छूट बंद हो गयी है. झारखंड में लंबे रिसर्च के बाद सरकार ने शराब बेचने की रणनीति तैयार की. शराब बेचने के लिए बेरोजगारों के इंटरव्यू लिये गये, एक मजबूत व्यस्था तैयार करने की कोशिश की गयी लेकिन झारखंड में शराब की खरीद बिक्री की व्यस्था विफल हो रही है.

शराब की खरीद बिक्री को ऑनलाइन से मैनुअल कर दिया गया है. शराब के कुछ ब्रांड ही उपलब्ध है. अब बार और क्लब की होलसेल खरीद पर मिलने वाली छूट भी बंद कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola