कल्पना सोरेन ने जीता गांडेय का रण

Updated:
विज्ञापन
कल्पना सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराकर शानदार जीत हासिल की है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अर्धांगिनी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है, उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा के 26483 वोटों से हराया है. यह उपचुनाव ऐसा था जिसपर कई लोगों की आंखें टिकी हुई थी और बता दें कि ये सीट इसलिए भी खास थी क्योंकि इस से कल्पना सोरेन ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है. कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए दिन रात एक कर दिया था और वह जमकर प्रचार में शामिल हुई थी. बता दें कि वोटों की गिनती जब शुरू हुई थी तो पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा आगे थे लेकिन कुछ ही देर के बाद कल्पना सोरेन इस दौड़ में आगे आ गई. कुल 24 राउंड की गिनती हुई जिसमें कल्पना सोरेन ने शानदार तरीके से जीत का परचम लहराया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola