Kahani Song: लाल सिंह चड्ढा का नया गाना रिलीज, करीना कपूर संग दिखीं आमिर खान की रोमांटिक केमिस्ट्री,VIDEO

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर और दिल छू लेने वाले ट्रैक्स की वजह से सुर्खियों में हैं. अब इस फिल्म का नया गाना कहानी रिलीज कर दिया गया है.

विज्ञापन

Kahani Song: आमिर खान प्रशंसकों के दिलों को छूने का तरीका बखूबी समझते हैं. वो इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर और दिल छू लेने वाले ट्रैक्स की वजह से सुर्खियों में हैं. अब इस फिल्म का नया गाना कहानी रिलीज कर दिया गया है. इसे सोनू निगम ने गाया है. इस गाने में एक अद्भुत कहानी नजर आ रही हैं. दो मिनट का सॉन्ग आपको लाल सिंह चड्ढा की दुनिया के अंदर ले जाता है जो मासूम, दिल को छू लेने वाला और खूबसूरत यादें बनाने वाला है. आमिर खान के प्रदर्शन ने सभी को हैरत में डाल दिया है. ऐसा लगता है जैसे दर्शकों की आंखों में कोई पहेली के टुकड़े एक साथ आ रहे हों. लाल सिंह चड्ढा के बचपन से लेकर करीना कपूर खान के साथ उनकी केमिस्ट्री, भारतीय सेना में उनके दिन, नागा चैतन्य के साथ बंधन और बहुत कुछ, कहानी गीत निश्चित रूप से लाल सिंह चड्ढा के उत्साह को बढ़ाता है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित और कहानी का संगीत प्रीतम ने दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola