बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहीं ये बड़ी बात, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

संकल्प यात्रा को लेकर बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार में सुरक्षित नहीं है. राज्य की पुलिस अवैध वसूली में मस्त है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश झा : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार की देर शाम बोकारो विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे. चास स्थित विस्थापित चौक पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया था. संकल्प यात्रा को लेकर बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार में सुरक्षित नहीं है. राज्य की पुलिस अवैध वसूली में मस्त है. राज्य में 23 व्यवसायियों की हत्या हो चुकी है. जिनमें से 9 लोगों ने हत्या के पूर्व पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी लेकिन सरकार ने उनके जान की चिंता नहीं की. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों की सरकार चल रही हैं. सरकार रोकने में विफल है, इसलिए राज्य की जनता इस सरकार से मुक्ति चाह रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola