झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बीजेपी विधायक ढुलू महतो ने लगाये गंभीर आरोप, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

धनबाद जिले के बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा है कि झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है. आदिवासी और दलित भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, झामुमो के लोगों ने कोयले की लूट मचा रखी है.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में चल रही हेमत सोरेन सरकार पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ढुलू महतो ने जोरदार हमला बोला है. धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ढुलू महतो ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड में कोई भी सुरक्षित नहीं है. आदिवासी और दलित भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने धनबाद में कोयले की लूट मचा रखी है. लाखों-करोड़ों रुपये के कोयले की लूट हुई है. इसमें किसी और का हाथ नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola