Jharkhand : आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा, अब कौन बनेगा मंत्री?

Updated:
विज्ञापन

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जेल से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही चर्चा तेज हो गइ है कि खाली सीट पर किसे मंत्री न्युक्त किया जायेगा.

विज्ञापन

कांग्रेस कोटे से मंत्री आलमगीर आलम ने जेल से अपना इस्तीफा पत्र के माध्यम से भेज दिया है. इसे स्वीकार भी कर लिया गया है. कांग्रेस विधायक दल का नेता होने के नाते आलमगीर आलम ने अपना इस्तीफा र्शीष नेतृत्व को भी भेज दिया है. ऐसे में इस संबंध में आज अधिसूचना भी जारी हो सकती है. अब आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद झारखंड मंत्रिमंडल में सीएम चंपाई सोरेन सहित केवल 10 मंत्री ही हैं. चूंकि मंत्रिमंडल में एक पद पहले से ही रिक्त चल रहा था. ऐसे स्थिति में उम्मीद की जा रही है कि एक मंत्री कांग्रेस कोटे से होगा और एक मंत्री जेएमएम कोटे से. चर्चा तेज है कि गांडेय उपचुनाव जीत कर विधायक बनी कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं, कांग्रेस कोटे से मंत्री बनने के लिए इरफान अंसारी का नाम आगे चल रहा है. इरफान अंसारी अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री बनना चाह रहे हैं. वहीं, मंत्री बनने की रेस में महागामा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह का भी नाम आगे आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola