I-N-D-I-A Meeting Video: ‘इंडिया’ की बैठक में केंद्र पर विपक्ष का हमला, पुराने रंग में नजर आये लालू यादव

Updated:
विज्ञापन
I-N-D-I-A Meeting Video: ‘इंडिया’ की बैठक में केंद्र पर विपक्ष का हमला, पुराने रंग में नजर आये लालू यादव
Mumbai: Opposition’s Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) leaders pose for a group photograph ahead of their meeting, in Mumbai, Friday, Sept. 1, 2023. (PTI Photo)(PTI09_01_2023_000080A)

मिशन 2024 से पहले मुंबई के होटल हयात में सियासी बिछी. जहां 28 दलों के साठ से ज्यादा नेताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए I-N-D-I-A के बैनर तले कई अहम फैसले किये. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अपनी दो दिनों की बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तय किये है.

विज्ञापन

मिशन 2024 से पहले मुंबई के होटल हयात  में सियासी बिछी. जहां 28 दलों के साठ से ज्यादा नेताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए I-N-D-I-A के बैनर तले कई अहम फैसले किये. दरअसल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने अपनी दो दिनों की बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तय किये है. दो दिनों की मैराथन बैठक में विपक्षी गठबंधन i-n-d-i-a के 28 विपक्षी नेता एक साथ मंच पर आये. बैठक में कई समीकरण बने और कई बातों पर सहमति जताई गई. विपक्षी नेताओं ने 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय वर्किंग कमेटी और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया. इंडिया गठबंधन में जो 13 सदस्सीये समन्वय समिति गठित की गई है उसका काम सबसे अहम होगा. समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में जानी जाएगी. बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया. जिसमें विपक्षी नेता केन्द्र सरकार और एनडीए गठबंधन पर ताबड़तोड़ हमले किए गये. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, खरगे सबने केंद्र सरकार के खिलाफ आग उगला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पुराने और चुटीले अंदाज में केंद्र पर हमला बोला…

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola