Video : इडी ने नहीं मानी छविरंजन की दरख्वास्त, कहा हाजिर हो आईएएस अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

राँची में ज़मीन घोटाला मामले में ED द्वारा आज राँची के पूर्व उपयुक्त छवि रंजन को सम्मन कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था . हालाँकि छवि रंजन की जगह उनके वकील अभिषेक गुप्ता ED कार्यालय पहुँचे.

विज्ञापन

राँची में ज़मीन घोटाला मामले में ED द्वारा आज राँची के पूर्व उपयुक्त छवि रंजन को सम्मन कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था . हालाँकि छवि रंजन की जगह उनके वकील अभिषेक गुप्ता ED कार्यालय पहुँचे. इस दौरान ED अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद छवि रंजन के वकील ने कहा की सरकार द्वारा उन्हें पहले ही 17 अप्रैल से लेकर 1 मई तक पितृत्व अवकास की छुट्टी मिल चुकी थी. इसलिये हमने आवेदन देकर मई के पहले हफ़्ते के बाद का वक़्त देने का निवेदन किया है .

विज्ञापन

हालांकि इडी ने छविरंजन की इस अपील को मााने से इंकार कर दिया है. इडी ने कहा कि छविरंजन को शाम 4 बजे तक इडी ऑफिस में हाजिर होना होगा. लेकिन छविरंजन के वकील ने कहा कि वह शहर में नहीं है. शनिवार के बाद से ही वह शहर आ पायेंगे. इसे लेकर वकील से पीटिशन दायर कर दी है. लेकिन अभी तक इडी ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola