बंगाल में बाढ़ से हालात बेकाबू, ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बताया- मैन मेड आपदा

Updated at : 04 Aug 2021 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में बाढ़ से हालात बेकाबू, ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार, बताया- मैन मेड आपदा

पीएम मोदी के बारिश से जुड़े सवाल पर सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ को लेकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के डीवीसी की तरफ से पानी छोड़े जाने के करण पश्चिम बंगाल में ‘मैन मेड’ बाढ़ है.

विज्ञापन

Bengal Flood 2021: पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसे हालात पर पीएम नरेंद्र और सीएम ममता बनर्जी के बीच फिर से ठन गई है. बुधवार की सुबह सीएम ममता बनर्जी ने फोन पर पीएम मोदी से शिकायत किया था. फिर चिट्ठी लिखकर पश्चिम बंगाल की बाढ़ को ‘मैन मेड’मतलब ‘मानव निर्मित करार दिया है. इसके लिए दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार बताया गया है. बताया जाता है कि बुधवार को सीएम ममता बनर्जी हावड़ा के आमता और उदय नारायणपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कार से जा रही थी. इसी दौरान उनकी पीएम मोदी से फोन पर बात हुई थी. पीएम मोदी के बारिश से जुड़े सवाल पर सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ को लेकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बारिश के कारण बाढ़ नहीं आई है. केंद्र सरकार की डीवीसी की तरफ से ज्यादा पानी छोड़ने के करण पश्चिम बंगाल में ‘मैन मेड’ बाढ़ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola