Chhath Puja 2023 Video: आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू, जानें नहाय-खाय, विधि और पूजन सामग्री

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja 2023 Video: आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू, जानें नहाय-खाय, विधि और पूजन सामग्री

Chhath Puja 2023 Video: छठ का पहला दिन ‘नहाय-खाय’ कहलाता है यानी आहार और व्यवहार की शुचिता का दिन. आज कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके साथ ही सूर्योपासना का चार दिनों का कठिन व्रत आरंभ हो जाता है. बता दें कि छठ का त्योहार ऊर्जा के देवता, सूर्य देव की पूजा करने के लिए मनाया जाता है

विज्ञापन

Chhath Puja 2023 Video: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की आज चतुर्थी तिथि से आत्मशुद्धता, आत्मसंयम, आस्था, उपासना, भक्ति और स्वच्छता का महान पर्व छठ आरंभ हो गया. छठ का पहला दिन ‘नहाय-खाय’ कहलाता है यानी आहार और व्यवहार की शुचिता का दिन. आज कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके साथ ही सूर्योपासना का चार दिनों का कठिन व्रत आरंभ हो जाता है. बता दें कि छठ का त्योहार ऊर्जा के देवता, सूर्य देव की पूजा करने के लिए मनाया जाता है और पृथ्वी ग्रह पर जीवन को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देने का माध्यम है. हर साल भक्त परिवार के सदस्यों और दोस्तों की सफलता और खुशहाली के लिए उत्साहपूर्वक सूर्य की पूजा करते हैं. हिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार, पवित्र छठ पूजा करने से कुष्ठ रोग जैसी पुरानी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola