Champions Trophy: मेजबानी की जंग हारा पाकिस्तान, इस देश में खेलेगा हिन्दुस्तान, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा. आईसीसी ने इसकी मंजूरी दे दी है. अब भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा. सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी भी दुबई करेगा.

विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर फैसला हो गया है. यह आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा. आईसीसी ने इसकी मंजूरी दे दी है. भारत अब अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में आयोजित किए जाएंगे. पाकिस्तान को इसके लिए कोई वित्तीय मुआवजा नहीं दिया जाएगा. हालांकि, 2027 के बाद पाकिस्तान को एक महिला आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिलेगी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अब भी बाकी है. टूर्नामेंट का शेड्यूल भी अब तक जारी नहीं किया गया है. 2026 में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत की यात्रा नहीं करेगी. पाकिस्तान अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, जो सह मेजबान है. बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था. एशिया कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की थी और भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए थे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola