बिहार बाढ़: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ का कहर, पानी के बीच थाने में ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में बाढ़ की विनाशलीला जारी है. उत्तर बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर होते जा रहे हैं. समस्तीपुर भी बाढ़ की चपेट में आ चुका है. राज्य के 12 जिलों के 800 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. करीब 30 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है और बाढ़ है कि बढ़ती ही जा रही है. अगर दरभंगा की बात करें तो यहां पर बाढ़ से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. कुशेश्वरस्थान बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है. खेत में पानी है. घर तक को पानी ने अपनी ज़द में ले लिया है.

विज्ञापन

बिहार में बाढ़ की विनाशलीला जारी है. उत्तर बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर होते जा रहे हैं. समस्तीपुर भी बाढ़ की चपेट में आ चुका है. राज्य के 12 जिलों के 800 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. करीब 30 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है और बाढ़ है कि बढ़ती ही जा रही है. अगर दरभंगा की बात करें तो यहां पर बाढ़ से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. कुशेश्वरस्थान बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है. खेत में पानी है. घर तक को पानी ने अपनी ज़द में ले लिया है. हालात ये हैं कि थाने में पानी के बीच पुलिसकर्मी ड्यूटी करने को मजबूर हैं. कहते हैं बाढ़ किसी को नहीं छोड़ता. बाढ़ की नजर में सभी बराबर हैं. जब थाने का ऐसा हाल है तो बाढ़ के पानी में ग्रामीण इलाकों का क्या हाल होगा आप सोच सकते हैं. लेकिन, ड्यूटी करनी है तो बाढ़ के पानी में सांप-बिच्छू की चिंता किये बिना पुलिसकर्मी भी डटे हुए हैं. इसके बिना किया भी कुछ नहीं जा सकता है. लोगों के मुताबिक इस साल भी बाढ़ की विनाशलीला जारी है. बाढ़ के कारण जिले का कुशेश्वर स्थान बुरी तरह प्रभावित है. लोगों के मुताबिक हर साल यही कहानी होती है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन