ePaper

Bihar Election 2020 में आधी आबादी की बढ़ी भागीदारी, विधानसभा में घटी हिस्सेदारी

Updated at : 12 Nov 2020 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 में आधी आबादी की बढ़ी भागीदारी, विधानसभा में घटी हिस्सेदारी

Bihar Election Results 2020 Latest News: बिहार चुनाव (Bihar Chunav) में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोट किया. नई सरकार को चुना. लेकिन, विधानसभा में महिलाओं की मौजदूगी घट जाएगी. 2015 के चुनाव में महिला विधायकों का प्रतिशत 12 था. इस बार महिला विधायकों का प्रतिशत घटकर 11 रह गया है.

विज्ञापन

Bihar Election Results 2020: बिहार चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोट किया. नई सरकार को चुना. लेकिन, विधानसभा में महिलाओं की मौजदूगी घट जाएगी. 2015 के चुनाव में महिला विधायकों का प्रतिशत 12 था. इस बार महिला विधायकों का प्रतिशत घटकर 11 रह गया है. जबकि, विधानसभा में पुरुषों की संख्या 89 फीसदी रहेगी. हैरानी की बात यह है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट किया है. चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार के तीन चरणों में संपन्न हुए चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत करीब 59 फीसदी रहा. जबकि, लगभग 54 फीसदी पुरुषों ने वोटिंग किया है. राज्य के 38 में से 23 जिलों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई है. 2010 और 2015 के चुनावों में भी पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की थी. 2015 में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 60 के करीब था. Bihar Election News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये Prabhat Khabar पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन