राहा की नीली आंखों पर थम गई सभी फैंस की नजर… आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बेटी का चेहरा किया रिवील

Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को आज सबसे प्यारा क्रिसमस गिफ्ट दिया है. कपल ने बेटी राहा की पहली तसवीर शेयर की. क्यूट बेबी को देखकर हर किसी की आंखें बस थम गई. आप भी देखें फोटोज…

विज्ञापन

सबसे प्यारे क्रिसमस गिफ्ट के रूप में, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील कर दिया है. क्यूट बेबी की नीली आंखें, क्यूट चेहरे को जिसने भी देखा, सबकी नजरें थम गई. स्टारकिड ने पिंक कलर की फ्रॉक से साथ रेड शूज पहने थे. राहा को देखकर कुछ फैंस को लगा कि वो रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं और उनकी आंखें राज कपूर से मिलती है. एक फैन ने लिखा, “हे भगवान, उसकी आंखें, वह कितनी क्यूट लग रही है” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऋषि कपूर से बहुत समानता है.” एक अन्य ने लिखा, “वह अपने दादा ऋषि कपूर से बहुत मिलती-जुलती है.” कुणाल कपूर के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए जाते समय उन्होंने राहा का पूरा चेहरा दुनिया के सामने दिखाया. 6 नवंबर को राहा के पहले जन्मदिन पर, आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची की हल्की झलकियां साझा कीं और एक सुंदर नोट लिखा. उन्होंने कहा, “हमारा आनंद, हमारा जीवन.. हमारा प्रकाश! ऐसा लगता है जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे.. कहने के लिए कुछ नहीं है, केवल यह है कि हम धन्य हैं आप हमारे जीवन में हैं.. हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर.. हम आपको प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं.”

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola