Nasha Ishq Ka Song: अभिमन्यु दसानी और शर्ली की फिल्म का ‘निकम्मा’ नया गाना रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

Updated:
विज्ञापन

एक्टर अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेठिया और शिल्पा शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘निकम्मा’ का नया सॉन्ग ‘नशा इश्क का’ रिलीज कर दिया गया है.

विज्ञापन

एक्टर अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेठिया और शिल्पा शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म ‘निकम्मा’ का नया सॉन्ग ‘नशा इश्क का’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में अभिमन्यु और शर्ली की रोमांटिक केमिस्ट्री शानदार लग रही है. दोनों अपना डांसिग स्किल भी शो कर रहे हैं. इस गाने को स्टेबिन बेन और नेहा करोडे ने गाया है. फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी की ये दूसरी फिल्म है.इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. पहले दिन फिल्म ने 51 लाख रुपये कमाएं. वहीं दूसरे दिन सिर्फ 47 लाख रुपये ही कमा पाई है. ऐसे में पहले और दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म अबतक मात्र 97 लाख रुपये की कमाई कर पाई है. यह शर्ली सेतिया का बॉलीवुड डेब्यू है. निकम्मा एक ठेठ बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जो 17 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म का संगीत अमाल मलिक, जावेदमोहसिन, विपिन पटवा और गौरव दासगुप्ता द्वारा रचित है, जिसके बोल दानिश साबरी, शब्बीर खान, कुमार और संजय छेल द्वारा लिखे गए हैं. निकम्मा एक विलंबकर्ता (अभिमन्यु) के जीवन का पता लगाता है, जिसकी आलसी दिनचर्या उसकी सख्त भाभी (शिल्पा) के जीवन में आने के बाद पटरी पर आती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola