ePaper

Varanasi News: मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ, मतादाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील

Updated at : 09 Feb 2022 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ, मतादाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. इसी को देखते हुए आज वाराणसी में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस दौरान मतादाताओं को मतदान करने की अपील की गयी.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है. उससे पहले मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की जोर शोर से तैयारी चल रही हैं. इसी क्रम में आज क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस दौरान मतदाता है. देश का भाग्यविधाता और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई.

क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में अपने विचार व्यक्त हुये अंतरराष्ट्रीय एथलीट और वाराणासी स्वीप अभियान की आइकॉन नीलू मिश्रा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. मतदान इस लोकतंत्र की बुनियाद है. देश की जनता को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है, यही लोकतंत्र की विशेषता है. प्रत्येक मतदाता के मत की एक समानता है. यह लोकतंत्र का पर्व है, जिसमें सबकी भागीदारी से इस पर्व की गरिमा बढ़ती है. कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.

Also Read: Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 लोगों की मौत

उन्होंने स्टीकर, पम्पलेट और कैप जारी कर चार दिवसीय जागरूकता जन चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जनचेतना रथ सिगरा, महमूरगंज, सोनिया, लहुराबीर, तेलियाबाग, कबीर चौरा, चौकाघाट, नदेशर, कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, लहरतारा, पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी, मंडुवाडीह, लहरतारा महेशपुर, चांदपुर क्षेत्रों में भ्रमण कर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोकगीतों के जरिये मतदान की अपील किया. आरओबी लखनऊ के पंजीकृत कलाकार हनुमंत पाल एवं पार्टी ने जंसा में गीतों के माध्यम से मतदान की अपील किया.

Also Read: UP Election: वाराणसी की 6 विधानसभा सीट पर BJP का बड़ा प्लान, हर सीट पर अलग फॉर्मूले से उतारे प्रत्याशी

रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola