उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल में सड़क दुर्घटना, 32 की मौत

Updated:
विज्ञापन

उत्तराखंड: बस में 40-50 लोग सवार थे. जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन

उत्तराखंड के धूमाकोट के बिरोखल इलाके में कल देर रात हुई सड़क दुर्घटना में अबतक 32 लोगों के मारे जाने की सूचना है. यह हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ है. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गयी है. कल रात को ही 21 लोगों को बचा लिया गया है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन


बारात लेकर जा रही थी बस

ज्ञात हो कि यह बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी जिले में जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार इस बस में 40-50 लोग सवार थे. जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Also Read: रांची शहर के 5 स्थानों पर होगा रावण दहन, DC-SSP ने लिया जायजा, 6 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन की अपील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola