Mainpuri By Election Voting Live: मैनपुरी में शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न
Mainpuri By Election Voting Live Updates in Hindi: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यहां आज 17.42 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. सुबह 7 बजे से जिले के सभी 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया है. मतदान का रिजल्ट 8 दिसंबर को सामने आएगा.
मैनपुरी में 54.37 फीसदी मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सोमवार शाम 6 बजे तक 54.37 फीसदी मतदान हुआ.मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज शाक्य के बीच सीधा मुकाबला हुआ. हालांकि यहां कुल छह उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है.
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच तक 51.20 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी- 49.5 %
भोगांव- 48.5 %
किशनी- 48.2 %
करहल- 53.1%
जसवंतनगर (इटावा) – 57.00%
सपा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत
समाजवादी पार्टी के 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मैनपुरी और रामपुर में गड़बड़ी की है. सपा ने शिकायत पत्र में पुलिस प्रशासन पर मतदान को रोकने, ईवीएम खराब करके मतदान की गति प्रभावित करने, आधार कार्ड व मतदाता पर्ची वाले वोटर को रोकने का आरोप लगाया है. प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम मतदाताओं को बिना वोट डाले ही भगाने, सपा के मतदाताओं को बूथ न पहुंचने देने का आरोप लगाया है. सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है.
मैनपुरी में वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 44.13 फीसदी मतदान
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 01:00 बजे तक की मतदान प्रतिशत
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 01:00 बजे तक की मतदान प्रतिशत
107 मैनपुरी 31.1%
108 भोगांव 31.01%
109 किशनी 31.5 %
110 करहल 32.81%
कुलयोग 31.35
जसवंतनगर 32.58
कुलयोग 31.67
मैनपुरी में 1 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. यहां 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो चुका है. मैनपुरी में 1 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए