ePaper

UP Board 10th Exam 2021 : 10वीं की परीक्षाएं होंगी रद्द! नहीं फेल होगा कोई भी छात्र, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 24 May 2021 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th Exam 2021 : 10वीं की परीक्षाएं होंगी रद्द! नहीं फेल होगा कोई भी छात्र, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

UPMSP UP Board 10th Exam 2021 : यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और 10वीं के छात्र है तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…कोरोना संक्रमण की वजह से उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस वर्ष की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी में लग गया है. Up board exam cancel, #cancelupboardexam2021, UP Board Exams, UP Education minister, Up Board exam 2021, Chief minister Yogi adityanath, Dinesh Sharma, up board, up 10th 12th board exam 2021, up board exams cancelled, up 10th board exam cancelled, up board postponed, upmsp edu, up board news

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट गहराया

  • 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय अभी नहीं

  • 10वीं की परीक्षाएं होंगी रद्द

UPMSP UP Board 10th Exam 2021 : यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और 10वीं के छात्र है तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…कोरोना संक्रमण की वजह से उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस वर्ष की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी में लग गया है. यही नहीं सूबे की सरकार हाईस्कूल के 29.94 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिये प्रमोट (Promote without Exams) करने का ऐलान भी कर सकती है.

बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से यह प्रस्ताव मांगा गया था जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है. परीक्षाएं रद्द किए जाने पर सभी छात्रों को अगली क्‍लास में प्रमोट करने का काम किया जाएगा. यही नहीं कोई भी छात्र फेल नहीं होगा. प्रदेश में गहराते कोरोना संकट को देखते हुए यह फैसला सरकार की ओर से लेने का काम किया गया है.

कैसे किया जाएगा प्रमोट : छात्रों को प्रमोट करने के लिए बोर्ड 9वीं क्‍लास के फाइनल एग्‍जाम का मार्क्‍स चेक करने का काम करेगा. बोर्ड ने राज्‍य के सभी स्‍कूलों को इस बाबत निर्देश भी दे दिया है. बोर्ड ने कहा है कि 24 मई तक छात्रों के 9वीं के मार्क्‍स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का काम वे पूरा कर लें. इसके बाद छात्रों के पिछली कक्षा के फाइनल एग्‍जाम के मार्क्‍स को चेक किया जाएगा और उन्हें प्रमोट किया जाएगा.

Also Read: CBSE Board 12th Exam 2021 Update LIVE: प्रमुख विषयों के लिए आयोजित हो सकती है 12वीं की परीक्षा, कुछ देर में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगा फैसला

कोई छात्र फेल नहीं होगा: इस फॉर्मूले के तहत कोई भी छात्र फेल नहीं होगा. मार्कशीट तैया‍र करने का डिटेल्‍ड प्‍लान भी जल्‍द जारी करने का काम बोर्ड की ओर से किया जाएगा. यहां चर्चा कर दें कि सूबे के स्‍कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई 20 मई से शुरू हो चुकी है. अभी ऑफलाइन कक्षा आयोजित करने की अनुमति स्‍कूलों को नहीं है. यहां 24 मई तक आंशिक लॉकडाउन है जिसके बाद 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द किए जाने की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है.

12वीं की परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय नहीं : गौरतलब है कि बोर्ड ने अभी तक 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है. 12वीं की परीक्षा के संबंध में भी आधिकारिक फैसला जल्‍द लेने का काम किया जा सकता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola