CBSE Board 12th Exam 2021 Update LIVE: 12वीं की परीक्षा को लेकर अभी भी स्थिति नहीं हुई स्पष्ट, शिक्षा मंत्री को सभी राज्य सरकार आज देंगे सुझाव, स्टूडेंट्स को बताया जाएगा अंतिम निर्णय
CBSE Board 12th Exam Update, Date Sheet, Time Table: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कब होगी इसका फैसला जल्द ही हो जायेगा. आज हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल ने कहा कि परीक्षा को लेकर जो अस्पष्ट स्थिति बनी हुई है उसे जल्दी ही साफ कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और भविष्य हमारा लक्ष्य है. सूत्रों के हवाले से एेसी जानकारी मिल रही है कि संभवत: एक जून को शिक्षा मंत्री 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित करें.
25 मई तक मांगे सुझाव
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बैठक के दौरान राज्य सरकारों से 25 मई तक सुझाव मांगे है. उन्होंने कहा है सुझाव मिलते ही जल्द छात्रों-अभिभावकों को सूचित कर दिया जाएगा.
बचाव,सुरक्षा और भविष्य हमारा लक्ष्य, 12वीं की परीक्षा को लेकर जल्द होगी स्थिति स्पष्ट
12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल ने कहा कि बचाव,सुरक्षा और भविष्य हमारा लक्ष्य है. इस परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स और अभिभावकों के मन में जो दुविधा है उसका निराकरण जल्दी ही कर दिया जायेगा. निशंक ने कहा कि हम जल्दी ही अपने अंतिम निर्णय से सबको अवगत करा देंगे. उन्होंने कहा कि मीटिंग में हमें कई सुझाव मिले हमारा राज्य सरकारों से यह अुनरोध है कि वे 25 मई तक हमें अपना डिटेल सुझाव भेज दें.
रद्द नहीं होगी 12वीं की परीक्षा, 1 जून को हो सकती है तारीख की घोषणा
उच्चस्तरीय बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि 12वीं कीपरीक्षा रद्द नहीं होगी, इसे जुलाई में आयोजित किया जा सकता है. एक जून को शिक्षा मंत्री निशंक इससे संबंधित घोषणा कर सकते हैं.
छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना हमारी प्राथमिकता : महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है. सीबीएसई के साथ बैठक में हमने यह चर्चा की है. उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट को बतायेंगे कि पिछला साल छात्रों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और तीसरी लहर आनी अभी बाकी है.
स्टूडेंट्स का बिना टीकाकरण किये परीक्षा लेना खतरनाक
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा है कि छात्रों को बिना वैक्सीन लगाये, परीक्षा लेना खतरनाक साबित हो सकता है. यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है.
इन प्रस्तावों पर चर्चा
रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 12वीं कक्षा की परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के प्रस्तावों पर चर्चा करने का काम किया गया. बैठक में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, अनिता अग्रवाल शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए