ePaper

UP: काशी विश्वनाथ धाम आने वाले टूरिस्ट को अब नहीं पड़ेगी गाइड की जरूरत, ये खास सॉफ्टवेयर बताएगा सब कुछ

Updated at : 07 Sep 2022 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
UP: काशी विश्वनाथ धाम आने वाले टूरिस्ट को अब नहीं पड़ेगी गाइड की जरूरत, ये खास सॉफ्टवेयर बताएगा सब कुछ

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम आने वाले टूरिस्ट को अब गाइड की जरूरत नहीं पड़ेगी.मंदिर प्रशासन खास तरह का सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिसकी मदद से सिर्फ एक स्कैन पर आप सब कुछ अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से जान जाएंगे.

विज्ञापन

Varanasi News: पूरी दुनिया में श्रद्धा का केंद्र बने काशी विश्वनाथ दरबार की भव्यता को देखने के लिए लोग कौने- कौने से आते हैं. यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के दरबार के बारे में जानकारी टूरिस्ट गाइड के माध्यम से लेनी पड़ती हैं. जिसमें काफी खर्चा भी आता है, लेकिन अब पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके मोबाइल फोन पर एप के माध्यम से सारी जानकारी उन्हें प्राप्त हो सकेगी.

मंदिर प्रशासन खास तरह का सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिसकी मदद से सिर्फ एक स्कैन पर आप सब कुछ अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से जान जाएंगे. काशी विश्वनाथ भव्य दरबार को अब हाईटेक टेक्नोलॉजी से जोडकर बाबा दरबार में घूमने आने वाले पर्यटकों को मन्दिर प्रशासन नई सौगात देने जा रहा है. इस हाईटेक टेक्नोलॉजी की सुविधा से लोगों को धाम में स्थित मंदिर और भवनों की जानकारियों के लिए टूरिस्ट गाइड की जरूरत नहीं होगी, बल्कि विश्वनाथ धाम में आपका स्मार्ट फोन ही आपका टूरिस्ट गाइड बनेगा, सिर्फ एक स्कैन पर आप सबकुछ जान जाएंगे.

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस साफ्टवेयर की खासियत ये है कि जैसे ही श्रद्धालु बाबा धाम में आएंगे उनका मोबाइल फोन ब्लूटूथ के जरिए इससे कनेक्ट हो जाएगा और फिर जैसे-जैसे कोई भवन या मन्दिर आएगा उसकी जानकारी ऑडियो के माध्यम से मोबाइल फोन के जरिए श्रद्धालु जान सकेंगे. यह सॉफ्टवेयर 1 करोड़ 28 लाख रुपये से तैयार किया जाएगा.

नॉर्दन कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया जाएगा, जिसमें करीब 2 महीने का वक्त लगेगा. इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर और नार्दन कोल इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू भी साइन हुआ है. इस सॉफ्टवेयर के तैयार होने के बाद यहां हर रोज आने वाले हजारों पर्यटकों को सीधे इसका फायदा मिलेगा.

उन्हें बाबा के धाम को घूमने के लिए किसी गाइड की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा इस ऑडियो गाइड के जरिए वो धाम के बारे में सही-सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. बता दें कि बाबा विश्वनाथ के धाम में 60 से अधिक ऐतिहासिक मन्दिर हैं. इसके अलावा दो म्यूजियम और भी कई खास भवन यहां स्थापित हैं, जिसका इतिहास अपने आप में अनूठा है.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola